फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mobile canteen facility should be restored for retired soldiers

Bilaspur News: सेवानिवृत्त जवानों के लिए दोबारा हो मोबाइल कैंटीन की सुविधा

Thu, 07 Dec 2023 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Mobile canteen facility should be restored for retired soldiers
-घुमारवीं में हुई केंद्रीय अर्ध सैनिक बल सेवानिवृत्त संघ की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय अर्ध सैनिक बल सेवानिवृत्त संघ की घुमारवीं इकाई की बैठक वीरवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के राज्य अध्यक्ष सेवानिवृत्त महानिरीक्षक पीएस पापटा ने की।

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से केंद्रीय सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त जवानों को मिलने वाली मोबाइल कैंटीन को बंद कर दिया गया है। इसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि मोबाइल कैंटीन को दोबारा शुरू किया जाए। ताकि 70-80 साल की आयु वाले इन सेवानिवृत्त जवानों को उनका हक मिल सके। संगठन के सदस्यों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स बिलासपुर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए विशेष काउंटर खोलने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया। संगठन के सदस्यों ने सरकार से अपील की कि अर्धसैनिक बलों को इन काउंटरों पर कैशलेस इलाज की सुविधा भी प्रदान की जाए। ताकि देश की सरहदों पर जाकर देश की रक्षा करने वाले इन जवानों को वृद्धा अवस्था में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस मौके पर बिलासपुर के प्रधान रूपलाल शर्मा, जिला मंडी प्रधान संतराम, प्रदेश उपाध्यक्ष कली राम चंदेल, अमित चंद ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, ज्ञानचंद ठाकुर, हरिचंद सेनानी, रूपलाल शर्मा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed