फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MLA met affected people in Luharwin and Kothi Panchayat

Bilaspur News: लुहारवीं और कोठी पंचायत में प्रभावितों से मिले विधायक

Fri, 18 Aug 2023 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
MLA met affected people in Luharwin and Kothi Panchayat
-मौके पर जाकर लिया नुकसान का जायजा, बोले सरकार पीड़ितों के साथ
विज्ञापन

-प्रभावित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
- पन्याला में जमीन धंसने के कारणों का पता लगाने के लिए होगा भूगर्भ सर्वेक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधायक राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया। प्रभावितों से मिलकर उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है।
धर्माणी ने कहा कि हिमाचल एकजुट होकर संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव रछेड़ा, ग्राम पंचायत कोठी के पन्याला में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों को ढांढस बंधाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रभावितों को समय पर राशन उपलब्ध कराने, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव पन्याला में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। तीन परिवारों के आवास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण यह परिवार बेघर हो गए हैं। विभागों को अवगत कराया कि इस गांव की भूमि धंस चुकी है और यहां रहना सुरक्षित नहीं है। इन तीन परिवारों को वन विश्राम गृह पन्याला में शिफ्ट किया गया। उनके खाने-पीने का प्रबंध करने के लिए विभागों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जल्द ही इस क्षेत्र का भूगर्भ सर्वेक्षण कराया जाएगा। कहा कि इस आपात के समय में 17,18 को होने वाली विधानसभा की बैठक को भी टाल दिया है। ताकि लोगों के बीच जाकर नुकसान का जायजा लिया जा सके। कहा कि प्रदेश को इस वर्ष व्यापक स्तर पर आपदा का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में हुई जान-माल की क्षति का स्तर अत्यंत वृहद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर प्रभावितों का दुख-दर्द बांट रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार अपने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों और जन-जन के सहयोग से उचित दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ प्रदीप कौशल, यशपाल धीमान, राजपाल शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, लेखराज, नंदलाल, रवि कौशल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed