फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mla laid the foundation stone for crores of rupees

गोबिंद सागर झील पर बना बैहना से बाला पुल लोगों को किया समर्पित

Wed, 12 Oct 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mla laid the foundation stone for crores of rupees
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जे आर कटवाल ने बुधवार को करोड़ों रुपये के लोकार्पण और आधारशिलाएं रखी। कटवाल ने ग्राम पंचायत बलघाड़ के स्तरोनत राजकीय माध्यमिक स्कूल अमरोआ का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने झंडूता ग्राम पंचायत के जेठवीं छोटी बिलौर एवं भाखड़ा से भल्लू-ठप्पर के लिए सड़क का भूमि पूजन किया। कटवाल ने गोबिंद सागर झील पर बने बैहना से बाला पुल का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने निहाण ग्राम पंचायत भवन का भूमि पूजन किया। वहीं ग्राम पंचायत सुन्हाणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय उच्च पाठशाला डूहक में आधारशिलाएं रखी। उन्होंने सरस्वती पूजन कर स्कूल के प्रथम शिक्षक रत्न लाल ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार ने प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक आधार मूल ढांचा तैयार किया है। उन्होंने अपने झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बात करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान लोगों को बिजली और पानी की समस्या का समाधान 50 वर्ष के लिए कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीति में आने का मुख्य उद्देश्य लोगों की गरीबी और क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करना ही है। शिक्षा व्यक्ति को अंधकार से उजाले की ओर ले जाती है। व्यक्ति की सोच बड़ी होनी चाहिए। व्यक्ति शिक्षा बचपन से अंत तक सीखता रहता है। इस अवसर पर उन्होंने अमरोआ स्कूल का नाम शहीद देश राज ठाकुर के नाम प्रयास करने का आश्वासन दिया और कहा कि स्कूल में नए स्वरूप के आधार पर भवन निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed