फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MLA Katwal honored 14 BJP-supported BDC members

Bilaspur News: भाजपा समर्थित 14 बीडीसी सदस्यों को विधायक कटवाल ने किया सम्मानित

Tue, 02 Jun 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
MLA Katwal honored 14 BJP-supported BDC members
झंडूता में नव निर्वाचित बीडीसी के साथ विधायक जीत राम कटवाल। स्रोत: भाजपा
कहा, विकास और सुशासन पर जनता ने लगाई मुहर
विज्ञापन

पंचायत समिति में बनेगी मजबूत व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने झंडूता विकास खंड में भाजपा समर्थित नव निर्वाचित 14 बीडीसी सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनकी जीत को विकास, सुशासन और जन विश्वास की जीत बताया। मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया, मिठाई खिलाकर बधाई दी।


इस अवसर पर विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि पंचायत समिति चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिली सफलता इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की जनता विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन नीतियों और कार्यों की जीत है जो जनता के हित और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए हैं। कटवाल ने कहा कि झंडूता पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भी भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों का नेतृत्व जल्द स्थापित होगा। इसके बाद पंचायत समिति में एक मजबूत, जवाबदेह और विकासोन्मुखी व्यवस्था का गठन किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पिछले वर्षों के दौरान सड़कों, पुलों, पेय जल योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। जनता ने चुनाव परिणामों के माध्यम से इन विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। इससे यह साबित हुआ है कि विकास ही सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है और जन समर्थन उसी विचारधारा को मिलेगा जो विकास के मार्ग पर आगे बढ़ती है। उन्होंने नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। पंचायत समिति के प्रतिनिधि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तथा पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। कटवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नव निर्वाचित सदस्य विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए उन्हें उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed