{"_id":"5e8f3cac8ebc3e6fbf4ca443","slug":"mla-help-corona-fighter-bilaspur-news-sml3299874120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए आगे आए विधायक रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए आगे आए विधायक रामलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेफ्टी गाउन किट बांटने की पहल शुरू कर समाजसेवा की मिसाल पेश की है।
विधायक रामलाल ठाकुर की ओर से पहले चरण में 1500 सेफ्टी गाउन किट वितरित किए जाएंगे। वीरवार को विधायक ने नयना देवी के पीएचसी राजपुरा, पीएचसी छड़ोल, पीएचसी स्वारघाट, पीएचसी स्वाहण, सीएचसी घवांडल, पीएचसी सलोआ, पीएचसी भाखड़ा, पीएचसी तरसूह, पीएचसी गुरु का लाहौर, पीएचसी टोबा, पीएचसी बैहल में स्टाफ को सेफ्टी गाउन बांटे। वहीं, उन्होंने स्वारघाट के पत्रकारों को भी सेफ्टी गाउन बांटे हैं। इससे पूर्व रामलाल ने बुधवार को बिलासपुर में पुलिस कर्मियों, नगर परिषद कर्मचारियों को सेफ्टी गाउन वितरित किए हैं।
रामलाल ठाकुर ने कोविड-19 के इस महायुद्ध में सबसे आगे की पंक्ति में खड़े पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों का दिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह मास्क और सैनिटाइजर कोरोना योद्धाओं को वितरित करेंगे।