{"_id":"67cae005efa00c0ccb0d3c36","slug":"mistake-in-the-boards-10th-class-english-question-paper-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-133241-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बोर्ड के 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में गड़बड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बोर्ड के 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में गड़बड़ियां
Fri, 07 Mar 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ए सीरीज के प्रश्नपत्र में जोड़ दिए बी सीरीज के प्रश्नपत्र
ए सीरीज के प्रश्न नंबर 11 में दिए सिर्फ दो विकल्प
12 नंबर प्रश्न भी हुआ मिस प्रिंट, विद्यार्थी हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/भराड़ी। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को अंग्रेजी की बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सीरीज में भारी गड़बड़ी देखने को मिली। बिलासपुर के दधोल, सलोआ, औहर आदि स्कूलों में दिए गए ए सीरीज के प्रश्नपत्र में सीरीज बी के प्रश्नपत्र जुड़ हुए मिले। धनत्थर, बड़गांव, कन्या विद्यालय बिलासपुर में ए सीरिज के प्रश्नपत्र में प्रश्न नंबर 11 के सिर्फ दो ही विकल्प दिए गए थे, जबकि चार विकल्प होने चाहिए थे। वहीं, प्रश्न नंबर 12 प्रश्नपत्र में था ही नहीं। हालांकि यह गड़बड़ी कुछ ही प्रश्नपत्रों में सामने आई है। ऐसी गड़बड़ियों की शिकायत अन्य स्कूलों से भी सामने आई हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई, लेकिन त्रुटि के कारण कई परीक्षार्थियों को एक घंटे की देरी से परीक्षा शुरू करनी पड़ी। कुछ परीक्षा केंद्रों में इस गलती का पता 11:00 बजे के बाद चला, जिससे विद्यार्थियों को मानसिक तनाव झेलना पड़ा। कुछ स्कूलों में इस समस्या को हल करने के लिए प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी करवाकर छात्रों को उपलब्ध करवाई गई।
विद्यार्थियों और अभिभावकों की ग्रेस मार्क देने की मांगप्रश्नपत्र में हुई गलती के कारण हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी और अभिभावकों ने बोर्ड से उचित समाधान की मांग की है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित परीक्षार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएं या दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
कोट
दसवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र में मिस प्रिंट होने की शिकायत कुछ स्कूलों से मिली है। इस बारे में बोर्ड के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही मिस प्रिंट होने की वजह से हुई समस्या को उसी समय हल कर दिया गया था।
रेणू कौशल, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, बिलासपुर