फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Miss and Mister farewel

पलक मिस और वाहिद बने मिस्टर फेयरवेल

Tue, 23 Feb 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 23 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

रौड़ा सेक्टर में स्थित विजन कांवेंट स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य हंसराज कपिल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नौवीं कक्षा के छात्रों ने 10वीं के छात्रों को फेयरवेल पार्टी दी। इस दौरान बच्चों ने प्रेम रतन धन पाओ..., दीवानी-मस्तानी..., पंज तारा... व यारियां... आदि गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

विज्ञापन


इसके अलावा पहाड़ी नाटी रोहडू जाणा मेरी आमिए..., कुल्लू-मनाली लगा मेला..., नीरू चली घूमदी... व शालू रे क्वाटरे... आदि पर खूब धमाल मचाई। इस दौरान छात्रों व अध्यापकों को विभिन्न टाइटल देकर नवाजा गया। समारोह में पलक को मिस व वाहिद खान को मिस्टर फेयरवेल चुना गया जिन्हें प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक करने सहित नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर एमडी सोनिया महाजन, विशाली शर्मा, समिता, पूनम शर्मा, कृतिका, ऊषा शर्मा, दीपा, रितिका, पूनम लता, मीरा शर्मा व दिलीप ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed