फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mischievous elements broke the windows of three cars parked on the roadside

Bilaspur News: शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़े

Tue, 17 Oct 2023 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements broke the windows of three cars parked on the roadside
हम्बोट पंचायत में शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़े
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराडी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत हम्बोट पंचायत में शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़ डाले। इस घटना से तीनों कारों में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। शीशे किसने तोड़े, तोड़ने का मकसद क्या था इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हम्बोट पंचायत के बणी पंडता गांव के मस्त राम, लेखराज और राजेंद्र कुमार ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थीं। मंगलवार सुबह जब वह अपनी गाड़ियों के पास आए तो उन्होंने कारों के शीशे टूटे हुए देखे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिस जगह पर कारें खड़ी थीं वहीं नजदीकी घर की एक महिला ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे एक युवक गाड़ी के पास मौजूद था। अंधेरा ज्यादा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। युवक एकदम से मौके से भाग गया। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed