{"_id":"635ec22aa86792738f5cd008","slug":"mischief-arreasted-in-counter-bilaspur-news-mbd4457948163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को किया गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को किया गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुरिया/बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार दो बदमाश से खजुरिया पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, तमंचा, दो कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर मौके से फरार हुए बदमाश की जानकारी जुटा रही है।
थानाध्यक्ष अजय पाल सिंह पुलिस टीम के साथ शनिवार शाम क्षेत्र के पिपलिया विजयनगर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर सवार दो युवक अहरो की ओर से आते दिखे। जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के दौरान टार्च दिखाकर रोकने का प्रयास किया तो वह अपनी बाइक को तेजी के साथ मोड़कर पीछे की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया,जबकि दूसरा फरार हो गया। थानाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना क्षेत्र के ही करसौली गांव निवासी इकलास खां है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बाइक व मोबाइल बरामद किया है। उसके फरार साथी की जानकारी जुटा कर तलाश की जा रही है।