फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Migrant laborers living without registration in Baloh Panchayat

Bilaspur News: बलोह पंचायत में बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासी मजदूर

Tue, 23 Dec 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers living without registration in Baloh Panchayat
ग्रामीणों में रोष, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

भल्लू और खरोटा गांवों में बड़ी संख्या में मजदूर, नियमों की अनदेखी का आरोप
अल्फा स्कूल प्रबंधन ने एसपी को ई-मेल से भेजी शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की बलोह पंचायत में बिना पंजीकरण ठहरे प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया है। पंचायत के भल्लू और खरोटा गांवों में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर रह रहे हैं। इनमें से कई ने पंजीकरण नहीं कराया है।
नियमों के अनुसार पंचायत क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण अनिवार्य है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ मकान मालिकों की कथित मिलीभगत से ये लोग बिना पंजीकरण रह रहे हैं। इससे भविष्य में कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत बलोह के खरोटा गांव में एक मकान में कई प्रवासी मजदूर ठहरे हैं। बरठीं के प्रधान कुलदीप धीमान ने बताया कि ठहरे मजदूरों में से एक का पूर्व रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं रहा है। पंचायत स्तर पर उसे बरठीं क्षेत्र में रहने से मना किया गया था। इसके बावजूद उसे खरोटा गांव में किराये पर कमरा दिए जाने से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

चिंता की बात यह भी है कि जिस किराये के मकान में प्रवासी मजदूर रह रहे हैं, उसके समीप अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं, नवदुर्गा मंदिर खरोटा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरोटा स्थित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों और आसपास के माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्फा स्कूल के प्रधानाचार्य ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि 23 दिसंबर की सुबह स्कूल के समीप स्थित किराये के मकान में रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच झगड़ा हुआ। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यह घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ई-मेल से शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

बलोह पंचायत की प्रधान संगीता देवी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पंचायत में अधिकांश प्रवासी मजदूर पंजीकृत हैं, जबकि बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों और संबंधित मकान मालिकों के खिलाफ पंचायत स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed