फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Message of water conservation given by villagers by maintaining 100 years old Bawari

Bilaspur News: 100 साल पुरानी बावड़ी संवार कर ग्रामीणों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

Sun, 05 Jul 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Message of water conservation given by villagers by maintaining 100 years old Bawari
कुठेड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चलाया प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कुठेड़ा के अंतर्गत लगभग 100 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान जलस्रोत की साफ-सफाई के साथ आसपास फैली गंदगी हटाई गई और लोगों को जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

सफाई अभियान में पंचायत प्रतिनिधि राम किशोर (नेगी), शशि पाल, डिंपल (गोपी), उमेश धीमान, प्रदीप सिंह, पवन महाजन, सुनीता देवी, रीना धीमान, बलदेव राज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर वर्षों से उपेक्षित पड़ी बावड़ी को साफ कर उसे दोबारा उपयोगी बनाने की दिशा में प्रयास किए। अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोत क्षेत्र की अमूल्य धरोहर हैं और इनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बढ़ते जल संकट के बीच पारंपरिक जल स्रोतों की देखभाल और संरक्षण समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर लोगों को जल ही जीवन है का संदेश देते हुए जल बचाने और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में क्षेत्र के अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण के लिए भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed