फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meritorious students were honored in Bharari School

Bilaspur News: भराड़ी स्कूल में मेधावियों को किया गया सम्मानित

Mon, 19 May 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 19 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored in Bharari School
-भावना शर्मा को बतौर इनाम दिए 11 हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में 12वीं और दसवीं के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल की ओर से राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को विशेष तौर पर स्कूल बुलाया गया। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में भराड़ी की छात्रा भावना शर्मा ने कला संकाय में 477 अंक लेकर राज्य स्तर पर मेरिट में अपना पांचवां स्थान अर्जित कर विद्यालय व जिला का नाम रोशन किया है। भावना शर्मा ने कला संकाय में पहले स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तनवी ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और कोमल ने 90.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय में आयुष नड्डा ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला, कार्तिक ने 86 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और अर्चि ने 83.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में आंचल शर्मा ने 91 प्रतिशत अंक लेकर पहला, निखिल रनौत ने 75.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और कार्तिक शर्मा ने 75 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा में अमन शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, रिदम शर्मा ने 94.7 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और साहिल ने 94.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य जयचंद हीर ने भावना शर्मा को 11 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह, शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य मेधावियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने सभी मेधावियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed