फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meritorious awardees for their outstanding performance in various activities

Bilaspur News: विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी नवाजे

Thu, 19 Mar 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Meritorious awardees for their outstanding performance in various activities
जुखाला कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए मुख्या​तिथि व अन्य। स्रो
जुखाला महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में 14वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने शिरकत की।

मुख्यातिथि ने महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, एकल गान, समूह गान सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मानसी शर्मा के एकल गीत अजी रूठ कर अब कहां जाइएगा और रंजीता ने फिर छिड़ी रात बात फूलों की गजल प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शैक्षिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में पिछले सत्र में महाविद्यालय की छात्रा अदिति ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष में सातवां स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा शर्मा ने विश्वविद्यालय में आठवां स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान आउटगोइंग छात्रा आस्था पाठक एवं छात्र अमित कुमार को साल भर की समस्त गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूजा शर्मा, अभिषेक, वेदिका शर्मा, कंचन देवी, निलाक्षी भवानी, किरण शर्मा, अंकुश कुमार, मुस्कान शर्मा, विशाल कुमार, रीना देवी, प्रेरणा शर्मा, दीपिका, कविता शर्मा, शिवानी ठाकुर, भारती चौधरी, इशिता ठाकुर, पायल शर्मा, हेमलता, सुदीक्षा धीमान, दीक्षा देवी, निकिता, सपना देवी, रिया कुमारी, काजल देवी, अरमान ठाकुर, अंशिता चौधरी, पारुल ठाकुर, शालू देवी, अंजली शर्मा, रश्मि, रुचिका, अभय कुमार, श्रेया, कृष्णा, मीनाक्षी, भावना शर्मा और निशा साहनी सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. (मेजर) मंजुला शर्मा ने श्री बंशीधर शर्मा मेमोरियल स्कॉलरशिप के तहत 15,000 रुपये की नकद राशि विद्यार्थियों को प्रदान की गई। साथ ही रोवर्स एंड रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब, इको क्लब, एंटी ड्रग सेल एवं रोड सेफ्टी क्लब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर साल भर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण मुख्यातिथि के समक्ष रखा। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, प्राध्यापक, अभिभावक, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

जुखाला कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व अन्य। स्रो

जुखाला कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व अन्य। स्रो

जुखाला कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व अन्य। स्रो

जुखाला कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व अन्य। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed