फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Memorandum submitted to the Deputy Commissioner on the problem of buses on Bandla route

Bilaspur News: बंदला रूट की बसों की समस्या पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Fri, 27 Mar 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Deputy Commissioner on the problem of buses on Bandla route
बस समस्या को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर। स्रोत: जागरूक पाठक
अक्सर बसों में आ रही तकनीकी खराबी
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी टला है बड़ा हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंदला बस रूट पर लगातार सामने आ रही तकनीकी खराबियों की समस्या को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर ने उपायुक्त राहुल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस रूट पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि बंदला रूट पर चलने वाली बसों में आए दिन तकनीकी खराबी सामने आ रही है, जिससे यात्रियों को असुविधा के साथ-साथ खतरे का भी सामना करना पड़ रहा है। यह रूट पहाड़ी और चढ़ाई वाला क्षेत्र है, जहां बसों का तकनीकी रूप से पूरी तरह फिट होना बेहद जरूरी है। ठाकुर ने 23 मार्च को हुए उस घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें सवारियों से भरी बस की टाई रॉड खराब होने से बस अनियंत्रित हो गई थी और सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर रुक गई। उन्होंने कहा कि यह घटना एक चेतावनी है और समय रहते सुधारात्मक कदम उठाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि इस रूट पर बसों को भेजने से पहले उनकी नियमित और सख्त तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, खराब हालत वाली बसों को तुरंत बदलकर बेहतर स्थिति की बसें चलाई जाएं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके। अभिषेक ठाकुर ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें जनहित में आगे की कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की अपेक्षा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed