फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Membership of the assembly will be canceled if the share capital is not completed.

Bilaspur News: भागधन की पूंजी पूरी नहीं करने पर सभा की सदस्यता होगी रद्द

Sun, 02 Mar 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Membership of the assembly will be canceled if the share capital is not completed.
-दी बरठीं कृषि सेवा सहकारी समिति की आम सभा में लिया फैसला
विज्ञापन

-बैठक में आय-व्यय का ब्योरा सर्वसम्मति से हुआ पारित

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत करीब 15 करोड़ का कारोबार करने वाली दी बरठीं कृषि सेवा सहकारी समिति की आम सभा रविवार को बरठीं में हुई। सभा की अध्यक्षता समिति के प्रधान प्रधान राजपाल ठाकुर ने की। इस दौरान सभा में हुए आय-व्यय का ब्योरा सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रधान राजपाल ठाकुर ने बताया कि सर्वसम्मति ने निर्णय लिया गया कि सभा का ऑडिट विभाग या सीए द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभा में वर्तमान में करीब 1600 सदस्य हैं, लेकिन 500 रुपये वाले शेयरधारक मात्र 637 हैं। उन्होंने बताया की 31 मार्च तक जो शेयर धारक भागधन की पूंजी पूरा नहीं करता है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी और वह सभा के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी सभा में नौ सदस्य हैं जिनमें से चार सदस्य आम सभा से अनुपस्थित रहे जिसकी उन्होंने निंदा की है। उन्होंने बताया की सभा में उपस्थित होने का समय सुबह 11 से 12 बजे तक था, लेकिन सभा का कोरम पूरा नहीं होने के कारण एक घंटे के लिए कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। नियमानुसार उस दिन एक घंटे के बाद फिर से जनरल हाउस किया जाता है। बताया कि जनरल हाउस दोपहर 1 बजे के बाद पूरा हुआ। प्रधान ने बताया कि जो सदस्य तीन बैठकों में भाग नहीं लेगा उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। इस मौके पर उप प्रधान मुवलांकर शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम परमार, सुखदेव परमार, कार्यवाहक सचिव प्रकाश चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed