{"_id":"65e1be1045cfda2fef00a6b5","slug":"members-of-senior-citizens-assembly-will-be-motivated-to-vote-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-113882-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा के सदस्य करेंगे मतदान के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा के सदस्य करेंगे मतदान के लिए प्रेरित
विज्ञापन
- स्वीप कार्यक्रम के तहत रिकॉर्ड हुए गाने में दिखेंगे वरिष्ठ नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव में जिले की वरिष्ठ नागरिक सभा के सदस्य लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने दी।
उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए गाने का वीडियो शूट किया जा रहा है। इसमें वरिष्ठ नागरिक सभा के सदस्य लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित करते नजर आएंगे। इस वीडियो में प्रधान रतनलाल शर्मा, मस्तराम वर्मा महासचिव, संरक्षक ओम प्रकाश गर्ग, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेश नड्डा, राजेंद्र शर्मा, ओंकार कपिल, रणजीत कपिल, राजकुमार टाडू, प्रेमलाल पराशर, राधेश्याम शर्मा, सुशील पुंडीर दिखेंगे। कहा कि जिला स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी की देखरेख में वॉइस ऑफ पंजाब विजेता गौरव कौंडल ने ’मेरा वोट मेरी ड्यूटी’ गीत को गाया है। इस गीत पर वीडियो शूट किया जा रहा है। इसमें हिमाचली मुंडा के नाम से मशहूर श्याम, भजन गायन के क्षेत्र में मशहूर अभिषेक सोनी, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फूला चंदेल, रामलाल पाठक, प्रिंस कपिल, अक्षय शर्मा सेन सहित बिलासपुर कॉलेज के दर्जनों लड़के, लड़कियां वीडियो में दिखेंगे।