फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mela in naina devi temple

Bilaspur News: श्री नयनादेवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले 17 से, 18 सेक्टर अधिकारी रहेंगे तैनात

Wed, 05 Jul 2023 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
mela in naina devi temple
बिलासपुर। श्री नयनादेवी मंदिर में 17 से 26 अगस्त श्रावण अष्टमी मेले मनाए जाएंगे। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में मेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए बैठक हुई। उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारी विस्तृत आपदा प्रबंधन कार्य योजना तैयार कर जल्द प्रस्तुत करें। कार्य योजना तैयार की जानी जरूरी है। अतिरिक्त उपायुक्त की देखरेख में संबंधित विभाग और स्थानीय निवासी मिलकर इस कार्य योजना को अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान मंदिर क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटकर 18 सेक्टर अधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। यातायात और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाएगा। टैक्सी से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन और व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए पुलिस व स्थानीय प्रशासन मार्गदर्शन बूथों की स्थापना करेंगे। खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।मेले के दौरान विभिन्न जगह पर चिकित्सा सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिसमें चिकित्सा, दवाइयां व प्राथमिक चिकित्सा उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मेले के दौरान वैकल्पिक शौचालयों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारी को इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर सेवा सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कूड़े-कचरे के निपटान के लिए भी उन्होंने नगर परिषद के अधिकारी को निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को पीने के पानी की उपलब्धता के लिए जल शक्ति विभाग समुचित व्यवस्था करे। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में क्षेत्र का दौरा कर स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालु उचित जगह पर लंगर लगाएं जिसके लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है। पानी की छबील लगाने वाले श्रद्धालु सुनिश्चित करें कि जाम, भीड़ अथवा अव्यवस्था न उत्पन्न हो। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर निधि पटेल, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, उपमंडलाधिकारी श्री नयनादेवी धर्मपाल, तहसीलदार विपिन ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed