फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

आशा कार्यकर्ताओं को किया जाए नियमित

Wed, 30 Sep 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
meeting
बरठीं(बिलासपुर)। आशा कार्यकर्ता संघ झंडूता जिला बिलासपुर की बैठक प्रधान सुषमा देवी की अध्यक्षता में बरठीं में हुई। बैठक में संघ द्वारा प्रदेश सरकार से मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं की जो प्रोत्साहित राशि 2019 में बंद कर दी थी, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में बंद की गई प्रोत्साहन राशि में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ प्रति लाभार्थी 100 देना, 600 रुपये प्रति प्रसव, टीकाकरण सत्र करवाने पर 100 रुपये प्रति सत्र देना शामिल है। बैठक में सरकार से यह भी मांग की गई कि आशा कर्मियों के लिए नीति बनाकर नियमित किया जाए। आशाओं को कम से कम 15000 रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय जारी किया जाए। बैठक में जारी एक अन्य प्रस्ताव में संघ ने आशाओं को एंड्रॉयड फोन देने के लिए सरकार का धन्यवाद किया। आशा कार्यकर्ताओं की कोरोना काल में अहम भूमिका रही है। जिसकी सराहना प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं कर चुके हैं। उनके मूलभूत अधिकार उन्हें दिए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारिणी सदस्य पूनम शर्मा, बीना देवी, प्रोमिला कुमारी, अंजना, रीता, आशा कुमारी, विजय कुमारी, ज्योति देवी, डिंपल कुमारी, किरण कुमारी तथा सिंपल कुमारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed