फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meenakshi passed JRF and NET Exam

सुंगल गांव की मीनाक्षी ने पास की जेआरएफ और नेट परीक्षा

Sat, 19 Nov 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi passed JRF and NET Exam
मीनाक्षी डोगरा। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के सुंगल गांव की मीनाक्षी डोगरा, पुत्री कुलदीप डोगरा ने प्रथम प्रयास में ही जेआरएफ और नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मीनाक्षी ने बारहवीं की पढ़ाई 2013 में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या बिलासपुर से की। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर से साल 2017 में विज्ञान स्नातक की परीक्षा पास की। इसके बाद वर्ष 2019 हिमालयन कॉलेज ऑफ एजुकेशन सुंदर नगर से बीएड की परीक्षा पास की। इसके बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से एमएससी जूलॉजी की परीक्षा साल 2022 में पास की। इसी बीच मीनाक्षी ने केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में अध्यापन कार्य भी किया है। अब पहले ही प्रयास में मीनाक्षी ने जेआरएफ नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसका ऑल इंडिया रैंक 132 है। अब वो पीएचडी की तैयारी करना चाहती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया। मीनाक्षी आर्ट ऑफ लिविंग की स्वयंसेवी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed