Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meat shops inspected, 158 kg meat seized

Bilaspur News: मीट दुकानों को निरीक्षण, 158 किलो मीट जब्त

Wed, 19 Nov 2025 06:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Meat shops inspected, 158 kg meat seized
बिलासपुर में मीट की दुकान पर निरीक्षण के लिए पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी। संवाद
बिलासपुर मीट मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान काटे 42,820 रुपये के चालान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय के मीट मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलने पर विभाग की संयुक्त टीम सुबह मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक दुकानों की गहन जांच की। इस दौरान टीम ने कुल आठ दुकानों का निरीक्षण किया। सभी के खिलाफ चालान की कार्रवाई अमल में लाई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में मांस को खुले में रखने, स्वच्छता मानकों की अनदेखी, स्टोरेज में कमी, तापमान नियंत्रण व्यवस्था का अभाव जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। टीम ने मौके से 158 किलो अवैध व असुरक्षित मांस जब्त कर नष्ट किया। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर दुकानदारों से कुल 42,820 रुपये का चालान भी वसूला। कार्रवाई जिला खाद्य नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया के नेतृत्व में की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज, निरीक्षक विनोद, निरीक्षक अमित और निरीक्षक कंवलप्रीत शामिल रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ चेताया कि गैर-स्वच्छ खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर अब और भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। विभाग ने कहा कि शहर में ठंड के मौसम में मीट की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में गुणवत्ता और स्वच्छता से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने मीट मार्केट के सभी व्यापारियों को लाइसेंस, स्वच्छता और भंडारण नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पठानिया ने बताया कि बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि लोगों तक सुरक्षित और मानक स्तर का मांस ही पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed