{"_id":"6960ef5d28a2721a6c060357","slug":"md-medicine-will-now-provide-opd-services-from-930-am-to-4-pm-in-the-district-hospital-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-151827-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पातल में एमडी मेडिसिन अब सुबह 9:30 से 4 बजे तक देंगे ओपीडी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पातल में एमडी मेडिसिन अब सुबह 9:30 से 4 बजे तक देंगे ओपीडी सेवाएं
Fri, 09 Jan 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल की प्रकाशित खबर
खबर का असर
मेडिसिन वार्ड में पल्मोनरी चिकित्सक को स्थायी रूप से राउंड करने का जिम्मा
मेडिसिन ओपीडी में मरीजों को मिलेंगी पूरा दिन सेवाएं
खबर प्रकाशित होने के बाद चिकित्सा अधीक्षक ने जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की मेडिसिन ओपीडी में एक एमडी मेडिसिन होने के कारण मरीजों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर स्वास्थ्य प्रबंधन ने पल्मोनरी मेडिसिन डॉ. प्रसथ एके को मेडिसिन महिला और पुरुष वार्ड में सुबह के समय हर दिन राउंड करने के आदेश जारी किए हैं। ताकि एमडी मेडिसिन को मरीज देखने के लिए पूरा समय मिल सके। चिकित्सा अधीक्षक बिलासपुर एके सिंह ने आदेश जारी किया है कि एमडी मेडिसिन डा. नरेश चौहान अब सुबह 9:30 से लेकर शाम 4 बजे तक ओपीडी में सेवाएं देंगे, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। जिला अस्पताल होने के बावजूद यहां मेडिसिन विभाग में केवल एक ही विशेषज्ञ तैनात हैं, जबकि रोजाना ओपीडी में करीब 100 के करीब मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक के अवकाश या वीआईपी ड्यूटी पर चले जाने की स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी चिकित्सक को नहीं दिखा पाते हैं। कई बार मरीजों को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ता है और कई मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है। वहीं संबंधित डॉक्टर को सुबह पहले दो घंटे आईपीडी का राउंड करना पड़ता था। उसके बाद वो ओपीडी में पहुंचते थे। तब तक मरीजों की लंबी कतारें उनकी ओपीडी के बाहर लग जाती। मेडिसिन ओपीडी में एक चिकित्सक होने की समस्या अमर उजाला में प्रमुखता से शुक्रवार के अंक में प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डा. प्रसथ एके पल्मोनरी मेडिसिन में सुबह के समय राउंड करने की जिम्मेदारी दी है। एमडी मेडिसिन के समय में बदलाव किया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।