{"_id":"6aa198566cac563051007f60","slug":"mathematics-lecturer-post-vacant-at-ghandir-school-studies-of-38-students-affected-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167319-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घंडीर स्कूल में गणित प्रवक्ता का पद खाली, 38 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घंडीर स्कूल में गणित प्रवक्ता का पद खाली, 38 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन
एसएमसी ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शीघ्र नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में गणित प्रवक्ता का पद पहली अप्रैल से रिक्त चल रहा है। इस कारण 11वीं कक्षा के 20 और 12वीं कक्षा के 18 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग से शीघ्र नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। समिति के अध्यक्ष शिव राम जमवाल ने उप निदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर को पत्र भेजा है। पत्र में गणित प्रवक्ता की तत्काल नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए गणित की नियमित पढ़ाई अत्यंत आवश्यक है। समिति ने विभाग से नियमित प्रवक्ता की नियुक्ति तक वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग को कई विकल्प सुझाए हैं। इनमें गणित प्रवक्ता की तत्काल नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था शामिल है। यदि विभाग शिक्षक उपलब्ध नहीं करा सकता, तो समिति को योग्य शिक्षक नियुक्त करने की अनुमति दी जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। अंतिम विकल्प के तौर पर 38 विद्यार्थियों को उनकी इच्छा के अनुसार समीपवर्ती किसी अन्य राजकीय विद्यालय में गणित पढ़ने की अनुमति देने का सुझाव है। समिति ने शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों के हित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।