{"_id":"5f1b2b808ebc3e63e035bf5d","slug":"mask-without-six-people-rc-bilaspur-news-sml3394736121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लापरवाह लोगों को पढ़ाया मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लापरवाह लोगों को पढ़ाया मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है। शुक्रवार को मास्क न पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्ती बरती गई। पुलिस ने छह लोगों के चालान काटकर 12 सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला। पुलिस की टीमें दिन भर बाजार और सड़कों पर लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाती नजर आई।
सदर पुलिस टीम ने शुक्रवार को बिलासपुर बस अड्डा, चेतना चौक, कॉलेज चौक सहित आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर नजर बनाए रखी। वहीं बिना मास्क बाजार में निकलने वाले का पुलिस ने चालान काटा। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। मौके पर तैनात पुलिस टीम ने लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। थाना प्रभारी बिलासपुर सदर यशवंत सिंह की अगुवाई में टीम ने चालान काटे। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि जिला में पहले से ही मास्क न पहनने पर पुलिस चालान काट रही थी। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक मास्क न पहनने पर शुक्रवार को सदर थाना के तहत 6 और चालान काट कर लोगों से 1200 रुपये जुर्माना वसूला गया।