{"_id":"62e176cfa52aff076107b778","slug":"martyr-sunil-kumar-cremated-with-state-honour-at-salapad-bilaspur-news-sml416570963","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: शहीद सुनील कुमार का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: शहीद सुनील कुमार का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
Wed, 27 Jul 2022 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहीद सुनील कुमार का अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद
अरुणाचल प्रदेश के पासोपानी में तैनात हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नैहर-हरनोड़ा गांव के सुनील कुमार (40) का आईटीबीपी जवान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार रात को घर पहुंचा।बुधवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ सलापड़ पुल के पास स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में प्रशासन की तरफ से एसडीएम सदर रामेश्वर दास, बरमाणा थाना प्रभारी यशवंत ठाकुर ने शहीद की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी। शहीद सुनील कुमार की अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। परिजनों के मुताबिक सुनील कुमार कुछ दिन पहले अपने माता-पिता का हालचाल जानने के लिए घर आए थे और दोबारा छुट्टी पर आने वाले थे। उधर, शहीद के पिता सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर गरता राम ने कहा कि उनका बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ है। सुनील कुछ दिन पहले घर आए थे।
विज्ञापन