{"_id":"618d6bc54335ac7bff3c0190","slug":"many-employees-including-eo-found-absent-notice-issued-to-eo-bilaspur-news-mbd4091317107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ समेत कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर, ईओ को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ समेत कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर, ईओ को जारी किया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह ने गुरुवार सुबह करीब सवा दस बजे नगर पालिका कार्यालय में छापा मारा। इसमें अधिशासी अधिकारी समेत तमाम कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने ईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह गुरुवार सुबह 10:20 बजे अचानक नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्हेें अधिशासी अधिकारी का ऑफिस बंद मिला और उपस्थिति रजिस्टर में केवल दो कर्मचारियों के ही हस्ताक्षर थे।
अधिशासी अधिकारी समेत अन्य किसी कर्मचारी के हस्ताक्षर न होना अनुशासनहीनता व लापरवाही का प्रतीक पाया गया। नायब तहसीलदार को नगर पालिका में मौजूद कुछ कर्मियों ने बताया कि अभी तक कोई भी कर्मचारी नहीं आया है और कुछ कर्मचारी आए थे, वह फील्ड में गए हुए हैं।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने बताया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है कि पालिका कार्यालय में कर्मचारी अनुशासनहीनता क्यों बरत रहे हैं। उनका कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण क्यों नहीं है, जो कि लापरवाही का द्योतक है। उन्होंने कार्यालय निर्धारित समय पर न खोला जाना भी अनुशासनहीनता बताया है।
एसडीएम निरंकार सिंह का कहना है कि अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी गई है। इसके अलावा उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। अगर उन्होंने अपने स्पष्टीकरण में सही कारण प्रस्तुत नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गैरहाजिर अन्य कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।