{"_id":"658f09b6978ea87b4c0a2ad9","slug":"mannat-in-quiz-vishakha-first-in-slogan-writing-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-10875-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: क्विज में मन्नत, नारा लेखन में विशाखा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: क्विज में मन्नत, नारा लेखन में विशाखा प्रथम
विज्ञापन
- श्री नयना देवी जी में हुआ एनएसएस शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में शुक्रवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की आरे से महाविद्यालय में वो दिन योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्विज, चार्ट मेकिंग, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं।
क्विज प्रतियोगिता में मन्नत ने पहला, साहिल ने दूसरा और साविका और वंदना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार्ट मेकिंग में खुशी ने पहला, अनीता देवी ने दूसरा और तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में विशाखा ने पहला, अनामिका ने दूसरा और मीना देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरीश मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेहतर कार्यक्रम है। यदि बेटी शिक्षित होगी तो हमारा समाज भी शिक्षित और खुशहाल होगा। उन्होंने महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया। डॉ. अर्चना शारदा ने एनीमिया, किशोर अवस्था और मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने एनीमिया के उपाय और मासिक धर्म के दौरान रखे जाने वाली स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान देने की बात की।