{"_id":"6aa840bbbdf58eedf109f2f4","slug":"manisha-topped-in-the-speech-contest-while-tara-excelled-in-slogan-writing-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167700-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण में मनीषा, नारा लेखन में तारा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण में मनीषा, नारा लेखन में तारा रहीं अव्वल
विज्ञापन
झंडूता कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: क
झंडूता कॉलेज में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कविता पाठ में तानिया रहीं पहले स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग की ओर से विभिन्न साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी ने प्रथम, श्रेया शर्मा ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में तारा प्रथम, अंकिता द्वितीय और शुभांगी तृतीय रहीं। कविता पाठ प्रतियोगिता में तानिया ने पहला, पलक ने दूसरा और हिमानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पलक चंदेल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंकिता और नितेश संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शैलजा प्रथम, श्रेया शर्मा द्वितीय और ममता कुमारी तृतीय रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, साहित्य और ज्ञान-परंपरा की महत्वपूर्ण संवाहक भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और हिंदी साहित्य के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।