फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mandyali school team became winner in volleyball

Bilaspur News: वॉलीबाल में मंडयाली स्कूल की टीम बनी विजेता

Mon, 12 Aug 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mandyali school team became winner in volleyball
-मजारी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

-प्रतियोगिता में 19 स्कूलों की 208 छात्राओं ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मजारी में चल रही शिक्षा खंड स्वारघाट की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 19 स्कूलों की 208 छात्राओं ने भाग लिया।

स्वारघाट खंड खेल प्रभारी शांता कुमार ने बताया कि वॉलीबाल में मंडयाली विजेता और सलोआ स्कूल की टीम उप विजेता रही। कबड्डी में बड्डू डडोग विजेता और बैहल उप विजेता रहा। बैडमिंटन में नकराणा विजेता और जकातखाना उप विजेता रहा। चेस में नकराणा विजेता और नैला उप विजेता रहा। खो-खो में बड्डू डडोग विजेता और स्वाहण उप विजेता रहा। मार्च पास्ट में मजारी स्कूल की टीम ने पहला खिताब जीता। समारोह में समाज सेवी एवं प्रतिष्ठित उद्यमी सुधीर चड्डा और उनकी पत्नी कोमल चड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। प्रतियोगिता में एक की हार और दूसरे की जीत होती है। हारने वाले को अपनी कमियों का मूल्यांकन करना चाहिए। जीतने वाली टीम को अपनी खूबियों को और तराश कर अधिक मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने प्रतियोगिता को संपन्न करवाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने विशेष रूप से शहीदी बाग गुरुद्वारा प्रबंधन समिति मजारी के प्रधान व सचिव का धन्यवाद किया, जिन्होंने खिलाड़ी छात्राओं के भोजन और आवास की व्यवस्था की थी। इस अवसर पर जगदीश, संजीव ठाकुर, रतन सिंह, गुरमेहल सिंह, एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष सोहन सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, जितेंद्र गौतम, त्रिलोचन सिंह, जसबीर सिंह, दीदार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed