{"_id":"65254c7ac8e26ee4c30ef2a4","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-in-in-laws-house-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-6911-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ससुराल में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ससुराल में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
- पिता ने लगाया हत्या करने का आरोप
- भराड़ी थाना में मामला दर्ज, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत एक 31 वर्षीय व्यक्ति की अपनी ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ससुराल गए व्यक्ति की वहां पर अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद सीएससी भराड़ी लाया गया है। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कुलबीर कुमार निवासी गांव फागत डाकघर सलाओं तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर सोमवार को गांव बणी पंडता स्थित अपनी ससुराल आया था। देर रात वहां उसकी तबीयत खराब हो गई हो। उल्टियां करता देख परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से सीएचसी भराड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि पति मायके में पहुंचकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था। अचानक उल्टियां करना शुरू कर दी। दूसरी ओर मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या की गई है। पिता सदा राम ने बताया कि उसका बेटा सोमवार को ससुराल गया था। रात को फोन आया कि उसके बेटे की तबीयत खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे के पास करीब एक लाख रुपये थे, जो गायब हैं। साथ ही मोबाइल भी नहीं मिला है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।