फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Man dies after falling down stairs

Bilaspur News: सीढि़यों से गिरकर व्यक्ति की मौत

Sun, 14 Apr 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Man dies after falling down stairs
- तलाई के मरोतन बाजार में हुआ था हादसा
विज्ञापन


- तलाई थाना पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। तलाई थाना क्षेत्र के मरोतन बाजार में सीढि़यों से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। तलाई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। मामले की जांच जारी है।


जानकारी के अनुसार राजपाल (43) पुत्र निक्का राम निवासी गांव धनड़ डाकखाना मलहोट तहसील झंडूता जिला बिलासपुर पिछले बुधवार को मरोतन बाजार को गया था। इसी बीच वह सीढि़यों से गिर कर घायल हो गए। इस पर स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स में शनिवार तक उपचार चलता रहा। शनिवार को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। इस पर चिकित्सकों ने इसकी सूचना तलाई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस घटनास्थल पर जाकर जांच करेगी। मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed