{"_id":"60a275b78ebc3ebf1a28ace0","slug":"makki-chari-and-millet-seeds-reached-swarghat-bilaspur-news-sml3705680160","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट पहुंचा मक्की, चरी और बाजरा का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट पहुंचा मक्की, चरी और बाजरा का बीज
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। कोरोना महामारी के दौरान कृषि प्रसार केंद्र स्वारघाट और दो अन्य विक्रय केंद्रों स्वाहण और बस्सी में मक्की, चरी और बाजरा का बीज पहुंच गया है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए 10 से 5 बजे तक बीजों का वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के किसान कोरोना के नियमों का पालन करते हुए विक्रय केंद्रों से बीज ले रहे हैं। सोमवार को स्वारघाट कृषि विक्रय केंद्र पर किसान बीज लेने के लिए पहुंचे।
इस दौरान किसानों ने मास्क, सोशल डिस्टेंस और कोरोना से संबंधित सरकार के नियमों का पालन किया। बता दें कि स्वारघाट ब्लॉक की 24 पंचायतों के लिए कृषि विभाग ने तीन विक्रय केंद्र स्वारघाट, स्वाहण और बस्सी बनाए हैं। इन विक्रय केंद्रों पर मक्की, चरी और बाजरा के बीज पहुंच चुके हैं। सभी 24 पंचायतों के किसान अपने नजदीकी कृषि विक्रय केंद्र से निर्धारित समयावधि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बीज प्राप्त कर सकते हैं।
कृषि प्रसार अधिकारी स्वारघाट प्रताप चंदेल ने बताया कि स्वारघाट ब्लॉक ने विभाग से 400 क्विंटल मक्की के बीज की मांग की थी। इसमें से करीब 200 क्विंटल मक्की का बीज पहुंच चुका है। इसी तरह चरी का 260 क्विंटल बीज और बाजरा का 25 क्विंटल बीज वितरण के लिए तीनों विक्रय केंद्रों पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सभी विक्रय केंद्रों पर बीज की बिक्री शुरू कर दी गई है। विभाग 50 प्रतिशत के अनुदान पर यह बीज किसानों को दिए जा रहे हैं।