फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Major changes in the rules of BPL list, thousands of families will get a second chance

Bilaspur News: बीपीएल सूची के नियमों में बड़ा बदलाव, हजारों परिवारों को मिलेगा दोबारा मौका

Mon, 12 Jan 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 12 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Major changes in the rules of BPL list, thousands of families will get a second chance
पक्का मकान अब बाधा नहीं, आयु सीमा बढ़ने से पहले निरस्त आवेदन भी होंगे शामिल
विज्ञापन

गठित समिति 15 जनवरी तक पात्र परिवारों की तैयार करेगी सूची

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्रामीण विकास विभाग ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) सूची की पात्रता शर्तों में अहम संशोधन करते हुए जिले के जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत दी है। नए बदलावों के बाद वे परिवार भी बीपीएल सूची में शामिल हो सकेंगे, जिन्हें पहले पक्का मकान होने या आयु सीमा के कारण अपात्र घोषित कर दिया गया था।
जिला विकास अधिकारी यशपाल सिंह परमार ने बताया कि पहले संशोधन के तहत अब पक्का मकान होने मात्र से किसी परिवार को बीपीएल सूची से बाहर नहीं किया जाएगा। पहले इस आधार पर बड़ी संख्या में परिवार सूची से वंचित रह गए थे। अब ऐसे परिवारों की पात्रता की दोबारा जांच की जाएगी। इसके लिए एसडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति 15 जनवरी तक पात्र परिवारों की सूची तैयार कर उसे अधिसूचित करेगी। दूसरे महत्वपूर्ण बदलाव में बीपीएल पात्रता से जुड़े आयु मानदंड में भी संशोधन किया गया है। पहले जहां 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सीमा तय थी, उसे बढ़ाकर 27 वर्ष कर दिया गया है। इसके साथ ही वयस्क सदस्यों की आयु सीमा भी 18 से 59 वर्ष के स्थान पर अब 27 से 59 वर्ष निर्धारित की गई है। इस बदलाव से उन परिवारों को लाभ मिलेगा, जिनके आवेदन केवल आयु मानदंड के कारण पहले निरस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आयु छूट के आधार पर पहले खारिज किए गए आवेदनों की भी समीक्षा की जाएगी। यदि किसी परिवार के खिलाफ अन्य कोई अपात्रता नहीं पाई जाती है, तो उसे बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संशोधित नियमों के तहत पुराने और नए दोनों तरह के आवेदन 25 जनवरी तक संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। इसके बाद सभी आवेदनों की जांच कर पात्र परिवारों की अंतिम सूची एसडीएम की अध्यक्षता वाली समिति की ओर से 31 जनवरी तक अधिसूचित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से बीपीएल सूची में संशोधन की मांग उठ रही थी। नए बदलावों से जिले के सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई है। बीपीएल सूची से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लोग अपने क्षेत्र के बीडीओ कार्यालय या जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed