फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mahendra Singh becomes head of SMC in Raghunathpura school

Bilaspur News: रघुनाथपुरा स्कूल में एसएमसी प्रधान बने महेंद्र सिंह

Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh becomes head of SMC in Raghunathpura school
-माह के पहले शनिवार को आयोजित होगी समिति की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह को प्रधान नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त प्रधान की देखरेख में अन्य सदस्यों को नियुक्त किया गया। इसमें सुरेंद्र बंसल, सोना, मंजू, ममता देवी, गीता देवी, शालू, कांता देवी, पूनम कुमारी, रीतू देवी, अमरी देवी, पिंकी देवी, प्रेमी और सुनीता देवी को सदस्य चुना गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अशोक कैंथ ने की। इसके बाद नई कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इसमें तय किया गया कि माह के पहले शनिवार को प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन होगा। साथ ही शीघ्र एक ही बड़ी बैठक आयोजित होगी। इसमें पूरे वर्ष का विकास प्लान तैयार किया जाएगा और पूरे वर्ष उसे लागू किया जाएगा। इस मौके पर सभी अध्यापक वर्ग और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed