{"_id":"68fcbaccfbaa87dac60c125b","slug":"mahendra-ratwan-won-the-election-for-the-fourth-time-in-luharvin-cooperative-society-committee-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-147089-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लुहारवीं सहकारी सभा समिति में चौथी बार चुनाव जीते महेंद्र रतवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लुहारवीं सहकारी सभा समिति में चौथी बार चुनाव जीते महेंद्र रतवान
Sat, 25 Oct 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
दी लुहारवीं सहकारी सभा की नयनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
-मतवाना वार्ड में अमित शर्मा को 41 मतों से दी मात, चार उम्मीदवार निर्विरोध चुने
-बरोटा वार्ड से कर्म सिंह, वार्ड नंबर पांच से देशराज ने दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। लुहारवीं सहकारी सभा समिति के चुनाव में एक बार फिर महेंद्र पाल रतवान ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत दर्ज की है। मतवाना वार्ड से उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित शर्मा को 41 मतों के अंतर से पराजित कर लगातार चौथी बार विजय हासिल की। चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।
निर्वाचन अधिकारी शैलजा शर्मा और सचिव पंकज चंदेल की देखरेख में पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया में सात वार्ड में से चार वार्ड में वार्ड नंबर एक से जगतपाल, वार्ड नंबर दो से दलेल सिंह, वार्ड नंबर चार से नरेश कुमार और वार्ड नंबर सात से सुनील शर्मा को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। तीन वार्ड में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बरोटा वार्ड (वार्ड नंबर तीन) में कर्म सिंह ने रमेश कुमार को पांच मतों से हराया। वहीं वार्ड नंबर पांच में देशराज ने भाग सिंह को 41 मतों के बड़े अंतर से हराया। मतवाना वार्ड में हुए मुख्य मुकाबले में कुल 256 में से 255 मत वैध घोषित किए गए। इनमें महेंद्र पाल रतवान को 148 और अमित शर्मा को 107 मत मिले। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर रतवान का जोरदार स्वागत किया। सभा के सचिव पंकज चंदेल ने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत जल्द ही समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन टीम और मतदाताओं का आभार जताया।