फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   maha shivratri celebrated in temples

महाशिवरात्रि पर भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 01 Mar 2022 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
maha shivratri celebrated in temples
बिलासपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। महाशिवरात्रि पर मंदिर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे। जिले में सभी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, मिठाई, फल, भांग, धतूरा, विल्व पत्र और गंगाजल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर शिव चालीसा पाठ किया।
विज्ञापन

डियारा सेक्टर में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्राचीन शिवलिंग पर जल चढ़ाने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। लोगों ने कतारों में खड़े होकर शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बारी का इंतजार किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित परमानंद शर्मा और पंडित बाबू राम शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई। वहीं प्राचीन हनुमान मंदिर, गोपाल मंदिर दनोह कुनाला, पिपेलश्वर महादेव, शिव मंदिर मेन मार्केट, दुर्गा मंदिर चंगर सेक्टर में भी शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। कई स्थानों पर शिव भक्तों ने खीर और फलाहार का लंगर लगाया। घोटे का प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा बरमाणा, हरनोड़ा, घुमारवीं, पनियाला, भराड़ी, बरठीं, शाहतलाई, झंडूता, भगेड़, औहर, नम्होल, मलोखर, जुखाला, घागस, कंदरौर, स्वारघाट, श्री नयनादेवी जी, बैहल, टोबा आदि स्थानों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया।
विज्ञापन

कोट्स
इस बार बना बेहद खास योग
आचार्य राजपाल उपमन्यु ने कहा कि इस बार महाशिवरात्रि भौमवासरी धनिष्ठा नक्षत्र, परिध और शिव योग में संपन्न होगी। यह बहुत ही श्रेष्ठ योग है। परिध योग शत्रुओं का नाश करने वाला है और शिवयोग कल्याणप्रद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed