फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Madhu to raise voice for resolving issues in Namhol Sub-Tehsil

नम्होल उप तहसील की समस्याओं के समाधान को उठाएंगी आवाज : मधु

Sun, 14 Jun 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Madhu to raise voice for resolving issues in Namhol Sub-Tehsil
बिलासपुर में पत्रकार वार्ता करती मधु ठाकुर। संवाद
जिला परिषद चुनाव में समर्थन के लिए जताया जनता का आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलासपुर। नम्होल जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद सदस्य पद की प्रत्याशी रहीं अधिवक्ता मधु ठाकुर ने कहा है कि चुनाव परिणाम चाहे उनके पक्ष में नहीं आया, लेकिन क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास और समर्थन उन्हें दिया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।
रविवार को बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मधु ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि नम्होल उप तहसील की कार्यप्रणाली और यहां लोगों को आने वाली परेशानियां प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। दूरदराज के गांवों से लोगों को करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर उपतहसील पहुंचना पड़ता है, लेकिन कई बार संबंधित अधिकारी उपलब्ध नहीं होते, जिससे लोगों का समय और धन दोनों व्यर्थ होता है।
विज्ञापन

उन्होंने जब्बल-शालूघाट सड़क की जर्जर स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां यात्रा करना जोखिम भरा बन गया है। इसके अलावा क्षेत्र के कई गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। इन समस्याओं के समाधान के लिए जनता के साथ विचार-विमर्श कर संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। मधु ठाकुर ने कहा कि जिला परिषद चुनाव में उन्हें बेहद कम मतों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन यह परिणाम इस बात का संकेत है कि क्षेत्र की जनता ने पारंपरिक राजनीतिक दलों से अलग सोच दिखाई है। उन्होंने कहा कि वार्ड में पहले और दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी रहे, जबकि भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने रानीकोटला, खारसी सहित अन्य राजस्व गांवों को नम्होल उप तहसील के बजाय सदर बिलासपुर तहसील के अंतर्गत शामिल करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि इन गांवों के लोगों को नम्होल पहुंचने के लिए लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि सदर बिलासपुर तहसील मात्र 20 से 22 किलोमीटर दूर है। ऐसे में लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन को इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर दौलत सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed