{"_id":"67adf91ded86d9302105bb32","slug":"made-aware-about-road-safety-rules-through-rally-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131983-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर
-श्री नयना देवी जी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में रोड सेफ्टी क्लब और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर कविता वाचन प्रतियोगिता से की गई। इस प्रतियोगिता में सपना ने पहला, खुशी ने दूसरा, और सपना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने योजना की शुरुआत और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरुआत हरियाणा से 22 जनवरी 2015 की। इसका उद्देश्य पक्षपात लिंग चुनाव प्रक्रिया का उन्मूलन, बेटियों को शिक्षित करना, लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर पीटीए प्रधान राजकुमार ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। इसके बाद रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने लोगों को पंफलेट बांटकर सड़क सुरक्षा, सीट बेल्ट का उपयोग, ट्रैफिक लाइट, हाथ चिन्ह, हेलमेट, यातायात नियम, आपातकालीन सेवाएं और अन्य संबंधित तथ्यों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुभाष ने किया। इस मौके पर प्रो. श्यामलाल, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. अजय चौहान, प्रो. वैभव पाठक और प्रो. साक्षी सहित अन्य मौजूद रहे।