फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   loss,truck,oprater,eight billion

क्लींकर ढुलाई ठप होने से 20 दिनों में ट्रक ऑपरेटरों को हुआ 8 करोड़ का नुकसान

Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
loss,truck,oprater,eight billion
बिलासपुर। दी बिलासपुर जेपी उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा सीमित खारसी ने उपायुक्त राजेश्वर गोयल को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं से अवगत करवाया। मांग की है कि सभा की जो समस्या चल रही है। उसका जल्द निवारण किया जाए। बताया कि पिछले 20 दिनों से क्लींकर ढुलाई का कार्य पूरी तरह से ठप चल रहा है। इसके चलते अब तक ऑपरेटरों को आठ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

सभा ने उपायुक्त को बताया कि दी कीरतपुर साहिब ट्रक ऑपरेटर सहकारी परिवहन सभा द्वारा उनकी गाड़ियों को बगेरी स्थित कारखाने तक क्लींकर पहुंचाने से रोका जा रहा है। जिससे कि ऑपरेटरों को हर दिन लगभग 40 लाख रुपये के भाड़े का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सभा के प्रधान परमानंद ने बताया कि साल 2009-10 से 70 प्रतिशत से ज्यादा क्लींकर का ढुलान अभी तक अल्ट्राटेक उद्योग बागा से बगेरी स्थित कारखाने के लिए हो रहा है। पिछले 20 दिनों से अब क्लींकर का ढुलान बंद कर दिया गया है। दी कीरतपुर साहिब ट्रक ऑपरेटर सहकारी परिवहन सभा द्वारा बगेरी में जाने वाली गाड़ियों को जबरन रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सभा का अल्ट्राटेक उद्योग बागा से ढुलाई को लेकर विवाद चला हुआ है। इस वजह से बागा स्थित उद्योग में कार्यरत 3 हजार से ज्यादा ट्रकों का हर दिन बड़ा नुकसान हो रहा है। 20 दिनों में ऑपरेटरों को भाड़े के नुकसान का आंकड़ा 8 करोड़ पहुंच गया है।

सभा ने उपायुक्त से मांग की है कि कंपनी और सभा के मध्य एक वार्ता करवाई जाए ताकि ट्रक ऑपरेटरों की रोजी रोटी को बचाया जा सके। सभा ने कहा कि दो दिन के भीतर इस समस्या का समाधान निकाला जाए। इस मौके पर सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर, उप प्रधान धर्मपाल ठाकुर, कुलदीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed