फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Los trabajadores deben exponer los logros del Gobierno Central y la falsedad del Congreso : Garg

केंद्र सरकार की उपलब्धियां व कांग्रेस की झूठी पोल खोलें कार्यकर्ता : गर्ग

Thu, 02 May 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Los trabajadores deben exponer los logros del Gobierno Central y la falsedad del Congreso : Garg
-घुमारवीं में आयोजित हुई भाजपा मंडल की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं भाजपा मंडल की बैठक वीरवार को घुमारवीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। इस दौरान पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियां और कांग्रेस की झूली पोल लोगों के सामने खोलें।

बैठक में मुख्य रूप से पन्ना सम्मेलन के बारे विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गर्ग ने झूठी और भ्रमित करने वाली गारंटियों को लेकर कांग्रेस की पोल खोलें, ताकि लोग कांग्रेस के बहकावे में न आएं। कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सहारे प्रदेश में सत्ता हासिल की है, जबकि दूसरी ओर भाजपा जो भी वादा करती है उसे पूरा भी करती है। कांग्रेस की ठगबाजी से परेशान लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, जबकि इसके विपरीत भाजपा का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस मौके पर मंडल महामंत्री जोरावर सिंह, पंकज चंदेल, प्रवासी प्रभारी राजेंद्र परिहार और ईश्वर दास सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed