फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lord Shri Ram killed Tadka

Bilaspur News: भगवान श्रीराम ने किया ताड़का का किया वध

Sun, 20 Oct 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram killed Tadka
- शाहतलाई में रामलीला का मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में श्रीबाल रामलीला कमेटी तलाई की ओर से चल रही रामलीला की तीसरी संध्या में राम जन्म और ताड़का वध का मंचन किया गया।
पहले दृश्य में चिंतित दशरथ को गुरु वशिष्ठ पुत्र यज्ञ करवाने की सलाह देते हैं। ऋषि श्रृंगी राजा दशरथ से पुत्र यज्ञ को संपन्न कराते हैं। इसके बाद यज्ञ से प्रसन्न अग्नि देवता की ओर से चार पुत्र का वरदान दिया गया। राम जन्म दृश्य के मौके पर पंडाल में उपस्थित दर्शकों ने जय जय श्रीराम के नारों से स्वागत किया। इसके बाद ताड़का वध दृश्य दर्शाया गया। राक्षसों के आतंक से दुखी विश्वामित्र राजा दशरथ के पास सहायता मांगने पहुंचते हैं। विश्वामित्र के आग्रह पर राजा दशरथ ने राम लक्ष्मण को ऋषियों की सहायता के लिए भेजा। एक अन्य दृश्य में ताड़का द्वारा पंडाल में खूब धमाल मचाया गया। इसके बाद श्रीराम ने ताड़का सहित अन्य राक्षसों का वध किया। अगले दृश्य में रास्ते में पड़ी पत्थर की शिला को भगवान राम के पांव छूते ही श्रापित गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार हो जाता है। इस संध्या में राजा दशरथ नंदलाल शर्मा, ऋषि वशिष्ठ अमित शर्मा, विश्वामित्र सरवन कुमार, मारीच अनुज शर्मा, सुबाहू सुभाष ठाकुर, श्रृंगी ऋषि सुरेश, राम पवन कौशल, लक्ष्मण सुरेश शर्मा और ताड़का का किरदार सचिन सोनी ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed