फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   lodhi told that human help is super

असहायों की मदद करना ही सबसे बड़ी है मानव सेवा ़सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
lodhi told that human help is super
बिलासपुर। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा है कि असहाय लोगों की सेवा करने से बड़ी कोई दूसरी सेवा नहीं है। उन्होंने सभी से निर्धन असहाय लोगों की मदद करने की अपील की।
विज्ञापन

सांसद बृहस्पतिवार को नगर में नैनीताल हाईवे स्थित दादी की रसोई में तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। दादी की रसोई के संचालक अमन शर्मा मन्नू ने सांसद का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ दादी की रसोई में मौजूद असहाय व निर्बल लोगों को मुफ्त भोजन वितरित किया। उन्होंने कहा कि निर्धन व असहाय लोगों की मदद करने से बड़ी कोई दूसरी सेवा नहीं है। उन्होंने सभी से समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने रसोई के संचालक द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, नगर अध्यक्ष चेतन परुथी, महेश तिवारी, रोहित शर्मा, दिनेश गौतम, मुकेश कुमार, संदीप चावला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed