फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Local artistes to give preference in night programmes in Summer festival Bilaspur

ग्रीष्मोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को दी जाएगी तरजीह

Thu, 10 Mar 2022 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Local artistes to give preference in night programmes in Summer festival Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक उप समिति की समीक्षा बैठक अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी घुमारवीं राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। इसके अतिरिक्त बिलासपुर के साथ ही प्रदेश के प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्टार संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में फैसला लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए महिला मंडलों के अतिरिक्त जिले के कलाकारों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कलाकारों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने के बाद ही योग्यता के आधार पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 25 मार्च तक ही आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 2 तथा 3 अप्रैल को महिला मंडलों, 4 अप्रैल को जिला के कलाकारों के लिए सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक चयन परीक्षा रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद की अध्यक्षा रीता सहगल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षदों के अतिरिक्त जिला लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया, प्रवक्ता दिलवर, राजेश, सुरेश शर्मा, गैर सरकारी सदस्यों में राम लाल पाठक, फूला चंदेल तथा राहुल चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed