फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Listening to Shri Ram Katha brings positive change in life

Bilaspur News: श्री राम कथा सुनने से जीवन में आता है सकारात्मक परिवर्तन

Mon, 07 Apr 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 07 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Listening to Shri Ram Katha brings positive change in life
औहर के ठाकुरद्वारा नरसिंह मंदिर में श्री राम कथा शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा। संवाद
- ठाकुरद्धारा के नरसिंह मंदिर औहर में श्री राम कथा का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। ठाकुरद्वारा स्थित नरसिंह मंदिर औहर में 7 से 15 अप्रैल तक श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक आचार्य संदीपन श्री राम कथा का गुणगान कर रहे हैं।

कथा शुरू होने से पहले कलश की स्थापना की गई। इस दौरान आचार्य संदीपन ने श्री रामचरितमानस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह ग्रंथ अवधी भाषा में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा 16वीं शताब्दी में रचित है। उन्होंने राम कथा का वास्तविक अर्थ समझाते हुए कहा कि इसके श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। आचार्य ने कथा के दौरान रामायण और रामचरितमानस की तुलना करते हुए बताया कि वाल्मीकि रामायण में 24,000 श्लोक, 500 सर्ग और सात कांड हैं, जबकि रामचरितमानस में 27 श्लोक, 4,608 चौपाइयां और 1,074 दोहे संकलित हैं। कथा के माध्यम से उन्होंने श्री राम के चरित्र और उनके आदर्शों पर भी प्रकाश डाला। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए युवा मंडल और समस्त जनता सक्रिय भूमिका निभा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed