फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   List the fees related to Lok Mitra Center, otherwise action will be taken: SDM

लोक मित्र केंद्र व डॉक्युमेंट राइटर लगाए सूची अन्यथा होगी कार्रवाई : एसडीएम

Thu, 23 Dec 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
List the fees related to Lok Mitra Center, otherwise action will be taken: SDM
भगेड़ (बिलासपुर) । सभी डॉक्यूमेंट राइटर और लोक मित्र केंद्र अपने कार्यालय में उपमंडल अधिकारी की ओर से जारी सूची अवश्य लगाएं अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विशेष बैठक भी की गई।
विज्ञापन

एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि तहसील परिसर में भी कुछ डॉक्यूमेंट राइटर और संबंधित ऑनलाइन कार्य करने वाले लोगों से मनमानी फीस वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डॉक्यूमेंट राइटर और अन्य ऑनलाइन कार्य करने वाले सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए कि वे 31 दिसंबर से पहले अपने कार्यालय में सभी दस्तावेजों से संबंधित फीस जो एसडीएम कार्यालय की ओर से निर्धारित की गई है को अवश्य लगवा लें तथा उन्होंने मौके पर ही तहसीलदार को भी निर्देश दिए कि वे समय-समय पर जांच भी करें तथा यह सुनिश्चित करें कि लोगों से मनमर्जी की फीस वसूली तो नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोकमित्र संचालकों को भी निर्देश दिए कि वह भी 31 दिसंबर से पहले संबंधित कार्यालय से प्रत्येक दस्तावेज को तैयार करने संबंधी ली जाने वाली फीस की सूची प्राप्त करें तथा उसे अपने कार्यालय में लगाएं। एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई भी लोकमित्र संचालक और अन्य डॉक्युमेंट राइटर लोगों से अधिक फीस लेते पाए गए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्यूमेंट राइटर और अन्य संचालकों के लाइसेंस तभी नवीनीकरण किए जाएंगे, जब वे फीस लिस्ट अपने कार्यालय में लगाएंगे। इसके लिए वे स्वयं भी औचक निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज समय पर निपटाने की भी तहसीलदार और अन्य अधिकारी को व्यवस्था करने तथा किसी भी रजिस्ट्री को तत्काल निपटाने बारे कहा, ताकि दूरदराज से आए लोगों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed