{"_id":"610c2ab58ebc3e88e01f503a","slug":"liquor-shop-opened-in-sangasvin-2-even-after-the-protest-of-the-villagers-women-protested-submitted-memorandum-to-the-deputy-commissioner-warned-of-protest-if-the-shop-was-not-removed-bilaspur-news-sml3794020110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के विरोध के बाद भी संगास्वीं-2 में खोल दिया शराब का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के विरोध के बाद भी संगास्वीं-2 में खोल दिया शराब का ठेका
विज्ञापन
शराब के ठेके के बारे में उपायुक्त पंकज राय से बातचीत करते ग्रामीण।
- फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलोह के गांव संगास्वीं-2 में शराब का ठेका बंद करने को लेकर लोगों ने आवाज बुलंद की है। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से यहां पर शराब का ठेका खोल दिया है। स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। खासकर महिलाओं ने इस विरोध में अपनी भूमिका निभाई। वहीं ठेके के विरोध में वीरवार को ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंच गए।
शराब का ठेका खोलने की जब प्रक्रिया शुरू हुई थी तो एसडीएम झंडूता को भी पंचायत प्रधान की ओर से महिला मंडलों के विरोध प्रस्ताव को लेकर अवगत करवाया गया था। इसके बावजूद यहां पर शराब का ठेका खोल दिया गया। वहीं अब ग्रामीण यहां पर शराब के ठेके के विरोध में उतर आए हैं। बुधवार देर रात ग्रामीणों ने यहां पर जमकर हंगामा किया। इस बारे में शाहतलाई पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।
पंचायत प्रधान संगीता देवी ने कहा कि शराब के ठेके के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया गया था। उन्होंने कहा कि अब इसकी शिकायत उपायुक्त बिलासपुर को भी दी गई। लोगों ने इसका विरोध किया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की कि किसी भी सूरत में इस स्थान पर शराब का ठेका नहीं खुलना चाहिए। अगर प्रशासन ने लोगों की मांग को नहीं माना तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधान ने कहा कि जहां पर ठेका खोला है, वह जगह गांव के बीच में है। वहीं साथ में स्कूल भी है।
विज्ञापन
उधर वीरवार को आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों से बातचीत की। लोगों ने शराब के ठेके का विरोध किया। आबकारी एवं कराधान विभाग घुमारवीं के अधिकारी ने कहा कि नियमानुसार प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।