{"_id":"67a0afdb6dd6bf4f410192a5","slug":"lift-drinking-water-scheme-in-shri-nayana-devi-ji-area-closed-till-28th-february-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131407-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी जी क्षेत्र में उठाऊ पेयजल योजना 28 फरवरी तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी जी क्षेत्र में उठाऊ पेयजल योजना 28 फरवरी तक बंद
Mon, 03 Feb 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
-पंजाब पावर कारपोरेशन ने मरम्मत कार्य के चलते लिया निर्णय
-पुरानी पेयजल योजना से होगी आपूर्ति, लोग पानी का करें सदुपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जल शक्ति विभाग उपमंडल स्वारघाट के तहत श्री नयना देवी जी को पेयजल आपूर्ति करने वाली उठाऊ पेयजल योजना 28 फरवरी तक बंद रहेगी। इस दौरान पुरानी योजना से लोगों को पानी की आपूर्ति की जाएगी। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि इस अवधि में पानी का सदुपयोग करें।
श्री नयना देवी जी क्षेत्र के लिए पीने के पानी की आपूर्ति करने वाली उठाऊ पेयजल योजना का मुख्य स्रोत आनंदपुर साहिब नहर है। यह योजना को 28 फरवरी तक पंजाब पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड की ओर से बंद किया गया है। इस अवधि के दौरान योजना का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस उठाऊ पेयजल योजना से श्री नयना देवी जी शहर सहित ग्राम पंचायत मंडयाली, खरकड़ी और घवांडल को पीने के पानी की आपूर्ति बाधित होगी। जल शक्ति विभाग उपमंडल स्वारघाट की ओर से श्री नयना देवी जी क्षेत्र के लोगों का इस दौरान पानी की आपूर्ति उठाऊ पेयजल योजना श्री नयना देवी जी (पुरानी) से की जाएगी। इस योजना के स्रोत में पानी की कमी होने के कारण विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि पीने के पानी का सदुपयोग करके विभाग का सहयोग करें ताकि पानी की समस्या से निपटा जा सके।
सहायक अभियंता निशांत कपूर ने बताया कि नई पेयजल योजना को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया है। पुरानी योजना से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लोगों से आग्रह है कि पानी व्यर्थ न जाने दें।