{"_id":"68135f37c01f59431e0bf46a","slug":"library-racks-installed-in-every-classroom-in-high-school-ghyal-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-136325-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: उच्च पाठशाला घ्याल में हर कक्षा कक्ष में किए लाइब्रेरी रैक्स स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: उच्च पाठशाला घ्याल में हर कक्षा कक्ष में किए लाइब्रेरी रैक्स स्थापित
Thu, 01 May 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 01 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला घ्याल के हर कक्षा कक्ष में स्थापित किए लाइब्रेरी रैक्स। स्त्रोत स्कूल प्रबं
-पुस्तक चयन सहित अन्य कार्य के लिए लाइब्रेरी क्लब का भी किया गठन
-छात्रों की पठन क्षमता को बढ़ाना, रचनात्मक सोच, आत्म-अनुशासन गुणों का विकास करना उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला घ्याल में छात्रों में पुस्तक पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल की शुरुआत की है। स्कूल ने प्रत्येक कक्षा के कमरे में लाइब्रेरी रैक्स स्थापित किए गए हैं, जिनमें छात्रों की आयु और रुचि के अनुसार अतिरिक्त पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अभिनव प्रयास के तहत विद्यालय में एक लाइब्रेरी क्लब का भी गठन किया गया है, जो छात्रों को पुस्तक चयन में सहायता करेगा और समय पर वाचन संबंधी गतिविधियों का आयोजन करेगा। क्लब के सदस्य नियमित रूप से पुस्तकों के रखरखाव और बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करेंगे। मुख्याध्यापक पंकज शर्मा ने बताया कि बच्चों में ज्ञान की भूख और कल्पनाशीलता को विकसित करने के लिए पुस्तकें सबसे प्रभावशाली साधन हैं। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा अपने समय का एक हिस्सा पठन में व्यतीत करें और जीवन में अच्छे पाठक व विचारशील नागरिक बने। यह कदम न केवल छात्रों की पठन क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि उनमें रचनात्मक सोच और आत्म-अनुशासन जैसे गुणों का भी विकास करेगा। रैक्स को स्थापित करने के लिए रामपाल, प्रदीप सिंह, अनीता, रोशन लाल सहित समस्त अभिभावकों ने स्कूल को कुल 8,500 रुपये का अनुदान दिया है। इसके अलावा इन्हें अंतिम रूप देने के लिए मीतू और श्यामलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्कूल की इस पहल की अभिभावकों और स्थानीय समुदाय में भी सराहना हो रही है। कई छात्रों ने बताया कि अब उन्हें पढ़ने के लिए रोचक पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उनका रुझान अध्ययन की ओर और अधिक बढ़ा है।