फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Liability of 14 lakhs on consumers in Ghumarwin

25 नवंबर तक नहीं भरे बिल तो कटेंगे कनेक्शन

Mon, 21 Nov 2022 09:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Liability of 14 lakhs on consumers in Ghumarwin
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं बिजली बोर्ड द्वारा कुछ उपभोक्ताओं को बार-बार सूचित करने पर भी वह अपने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अब विभाग ने उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की है। इसके बाद बिना किसी सूचना के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

घुमारवीं बिजली बोर्ड के डिवीजन एक में ऐसे कई उपभोक्ता हैं जो अपने बिलों का भुगतान समय पर नहीं करते हैं। घुमारवीं बिजली बोर्ड के डिवीजन एक में कुल उपभोक्ता 11788 हैं, जिनमें घरेलू उपभोक्ता 10312 तथा कामर्शियल 1476 हैं। इन उपभोक्ताओं में से 492 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने करीब 14 लाख के बिल का भुगतान नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं को विभाग की तरफ से कई बार सूचित भी किया गया पर इन उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 25 नवंबर तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो फिर बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बार-बार सूचना देने पर भी कुछ उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अगर उपभोक्ता 25 तारीख तक अपने बिलों का भुगतान नहीं करता है तो फिर उन उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। - सन्नी जगोता, सहायक अधिशाषी अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed