फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Leopards in five panchayats of Bharari

Bilaspur News: भराड़ी की पांच पंचायतों में तेंदुए से सावधान रहने के निर्देश

Wed, 20 Mar 2024 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Leopards in five panchayats of Bharari
बरोटा, सलोंह, तड़ोन, मरहाणा और गतवाड़ में तेंदुए की चहलकदमी से डर का माहौल
विज्ञापन

- वन विभाग का कहना क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी की मिल रही शिकायतें

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत पंचायत बरोटा, सलोंह, तड़ोन, मरहाणा और गतवाड़ पंचायतों के कई गांव में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर विभाग ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। तेंदुए की चहलकदमी की सूचनाएं मिलने के बाद विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने का आह्वान किया है, वहीं विभाग के कर्मी भी गांव-गांव जाकर लोगों से बात कर रहे हैं। भराड़ी उपतहसील के तहत कुछ पंचायतों के रिहायशी कस्बों में तेंदुए की चहलकदमी देखी गई है, जिसे लेकर लोगों में भय का माहौल है। लोगों के मुताबिक, शाम ढलते ही तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनाई देती हैं। कुछ जगह घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई है। विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रात के समय घरों के बाहर की लाइट जलाकर रखें। बिना जरूरी काम के रात को घरों से न निकलें। बच्चों को अकेला न छोड़ें। रात के समय अगर कहीं जा रहे हों तो एक-दूसरे से बात करते हुए चलें। खेतों में कार्य करते समय आपस में बातें करते रहें। अपने मवेशियों को समय पर पशुशाला के अंदर बांध दें। विभाग के अनुसार, तेंदुआ रात के समय आवारा कुत्तों व अन्य भोजन की तलाश में गांवों का रुख करता है, ऐसे में सावधानी बरतें। रेंज अधिकारी मदन लाल ने कहा कि विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। लोगों से अपील है कि जरूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article