फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Leopard roaming in Bamm Panchayat and surrounding areas

Bilaspur News: बम्म पंचायत और आसपास क्षेत्रों में घूम रहा तेंदुआ

Sat, 19 Jul 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 19 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Leopard roaming in Bamm Panchayat and surrounding areas
वन विभाग हुआ सतर्क, त्वरित कार्रवाई के लिए टीम तैयार
विज्ञापन

लोगों को जारी किए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की बम्म पंचायत सहित आसपास के कई गांव में तेंदुआ घूम रहा है। तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में खौफ है। वहीं, वन विभाग भी अलर्ट हो गया है और एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। विभागीय कर्मियों की टीम लगातार क्षेत्र में डटी हुई है और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
वन परिक्षेत्राधिकारी भराड़ी मदन लाल ने बताया कि तड़ौन, बरोटा, मरहाणा, बम्म, बलोटा, करोट, डिबला, मझोटी, मकडय़ा, तुनसू, कांगरु , नरलोग, करंगुही, गोहर, थाना, थुला और मलोट गांव से तेंदुए के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। कई ग्रामीणों ने तेंदुए को अपने खेतों और जंगल के किनारे घूमते हुए देखा है। वन विभाग ने आम जनता को सचेत करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। वर्तमान परिस्थितियों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से सुबह और शाम के समय जब लोग खेतों या कार्यस्थलों की ओर जाते हैं, उन्हें समूह में निकलने और आपस में बातचीत करते हुए जाने की सलाह दी गई है। साथ ही खेतों और घास के क्षेत्रों में कार्य करते समय हल्का शोर करना, सीटी बजाना या रेडियो आदि साथ रखना उपयोगी साबित हो सकता है, जिससे जंगली जानवरों को दूर रखा जा सके। बच्चों को कभी भी अकेला न छोड़े। विशेषकर घर के बाहर या खुले स्थानों में खेलने के लिए अकेला न रहने दें।
विज्ञापन

रात्रि के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करें और यदि आवश्यक हो तो एक से अधिक लोगों के साथ ही जाएं। इसके अलावा घर के बाहर पर्याप्त रोशनी का प्रबंध करना भी आवश्यक है। लोगों को सलाह दी कि रात्रि के समय पटाखे आदि चलाकर तेंदुए को दूर रखने का प्रयास करें। वन विभाग के मुताबिक तेंदुआ आमतौर पर रात के समय भोजन की तलाश में गांवों की ओर रुख करता है। पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को समय पर गोशालाओं में बांधकर रखें, ताकि किसी प्रकार की हानि न हो। मदन लाल ने बताया कि विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इसके साथ ही त्वरित कार्रवाई के लिए टीम भी तैयार की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed